Wednesday, July 21, 2021

Tokyo Olympic: तोक्यो ओलिंपिक में सबसे कम उम्र की है ये एथलीट, अपने से 31 साल बड़ी खिलाड़ी को दी थी मात

नई दिल्ली दुनिया के सबसे बड़े खेलों के महाकुंभ का आगाज शुक्रवार से होने वाला है। भारत के लिए कुछ ज्यादा ही खास है। भारत अपने ओलिंपिंक के 100वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। इसके अलावा इस बार भारत को अपने एथलीटों से ज्यादा से ज्यादा पदकों की उम्मीदें हैं। हम यहां पर आपको एक दिलचस्प फैक्ट बताने जा रहे हैं। उस ओलिंपिक में सबसे कम उम्र का एथलीट कौन है। 12 साल की उम्र में ओलिंपिक का सफरजिस उम्र में बच्चे ठीक से तौर तरीके सीखते हैं उस उम्र में ये एथलीट में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस साल 12 साल की हेंड जाजा सबसे युवा एथलीट हैं। जाजा सीरिया की 12 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। जाजा की उम्र के बच्चे अभी दुनियादारी की समझ ले रहे होते हैं। मगर जाजा अपने देश का नाम रोशन करने में जुटी हुई है। हेंड जाजा का सफरसीरिया की इस छोटी उम्र की एथलीट का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने जॉर्डन में हुए वेस्ट एशिया क्वालिफायर टूर्नामेंट में अपने से 31 साल बड़ी खिलाड़ी लेबनान की 42 वर्षीय मारियाना शहकियन को पराजित कर किया था। और उसके बाद ही दुनिया की 155वें नंबर की खिलाड़ी जाजा ने पिछले साल फरवरी में 11 साल की उम्र में ओलंपिक का टिकट कटाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3wWmIMU

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9