नई दिल्ली खेलों के महाकुंभ ओलिंपिक में इस बार ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ओर से कुल 26 सदस्य हिस्सा लेंगे। इनमें 20 ऐथलीट और 6 ऑफिशियल्स शामिल हैं। आयोजकों ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सभी देशों से उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या में कमी के लिए कहा गया है। उद्घाटन समारोह (India at Tokyo Olympics Opening Ceremony) से रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने खुद को दूर रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा भारत के कई टॉप शूटर भी ओपनिंग सेरेमनी में दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि उनका इवेंट शनिवार को है। जो भारतीय खिलाड़ी उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे उनमें महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra), अचंत शरत कमल, सुतिर्थ मुखर्जी और जी साथियान भी शामिल हैं। बॉक्सर अमित पंघाल (Amit Panghal) , आशीष कुमार, एमसी मैरीकॉम सहित कुल 8 मुक्केबाज इस फंक्शन में हिस्सा लेंगे। हॉकी टीम से कप्तान मनप्रीत सिंह दिग्गज (MC Mary Kom) के साथ ध्वजवाहक होंगे। इसके अलावा तीरंदाज, शूटर्स, शटलर्स और हॉकी प्लेयर (मनप्रीत के अलावा) ओपनिंग सेरेमनी में दिखाई देंगे। आइए जानते हैं कौन कौन से भारतीय खिलाड़ी तोक्यो ओलिंपिक 2020 के ओपनिंग सेरेमनी का बनेंगे गवाह:- मनिका बत्रा, सुतिर्थ मुखर्जी, जी साथियान, शरत कमल (टेबल टेनिस), केसी गणपति, वरुण अशोक, विष्णु सरवनन, नेत्रा कुमानन (सेलिंग), भवानी देवी (फेंसिंग), प्रणति नायक (जिम्नास्टिक), साजन प्रकाश (स्वीमिंग), सिमरनजीत कौर, लवलिना, पूजा रानी, अमित पंघाल, मनीष कौशिक, आशीष कुमार, सतीश कुमार, मैरीकॉम (बॉक्सिंग), मनप्रीत सिंह (हॉकी। ये भारतीय ऑफिशियल्स उद्घाटन समारोह का होंगे हिस्सा:- बिरेंदर प्रसाद वैश्य (चेफ डे मिशन) प्रेम वर्मा (डिप्टी चेफ डे मिशन) अरुण बासिल मैथ्यू (टीम डॉक्टर) एमपी सिंह (टेबल टेनिस, मैनेजर/ टीम लीडर) मोहम्मद अली कमर (बॉक्सिंग कोच) लखन शर्मा (जिम्नास्टिक, कोच)। भारत का 21वां नंबर उद्घाटन समारोह का मार्च पास्ट जापानी वर्णमाला के अनुसार होगा और इस लिहाज से भारत का नम्बर 21वां होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zsMZUI
No comments:
Post a Comment