Thursday, July 22, 2021

चीयर4इंडिया: नेशनल स्टेडियम से ओलिंपिक ओपनिंग सेरेमनी देखेंगे खेल मंत्री ठाकुर

नई दिल्ली और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक शुक्रवार को यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से 32वें ओलिंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह देखेंगे, उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी तोक्यो में भाग लेने वाले भारतीय दल का उत्साह बढ़़ाएंगे। खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘32वें ओलिंपिक कल तोक्यो में आरंभ होंगे और इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से उद्घाटन समारोह देखेंगे। पूर्व खिलाड़ी और देश की विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चीयर4इंडिया’ अभियान के तहत खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिये जुड़ेंगी।’ हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद आदि के स्टेडियम में उपस्थित रहने की उम्मीद है। कोविड-19 चिंताओं और अगले दिन स्पर्धाओं के कारण 20 भारतीय खिलाड़ी और छह अधिकारी ही उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान मुक्केबाज एम सी मैरीकोम भारत के ध्वजवाहक हैं। भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है जिसमें 127 खिलाड़ी हैं। इस बार महिलाओं खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व भी सबसे ज्यादा हैं जिनकी संख्या 56 है। पहले दिन भारतीय कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)तीरंदाजी, सुबह 5:30 बजे - महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड - दीपिका कुमारी सुबह 9:30 बजे - पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड – अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय। दोपहर बाद 4:30 बजे – उद्घाटन समारोह


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36W7GfM

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9