बेलफास्टसाउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को गुरुवार को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनैशनल में 42 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 160 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 19.3 ओवरों में 117 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे। उसके लिए डेविड मिलर ने सबसे अधिक 44 गेंदों में 4 चौके और 5 छकके की मदद से नाबाद 75 रन ठोके। उनकेा अलावा मुल्डर ने 26 गेंदों में 2 चोके और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाए, जबकि ओपनर क्विंटन डि कॉक ने 20 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। आयरलैंड के लिए स्टार्लिंग और मार्क आदिर ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। 160 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। उसके 5 विकेट 56 रनों पर ही रवाना हो गए, जबकि एक रन पर पहला झटका केविन ओब्रायन (0) के रूप में लगा। इसके बाद आयरिश टीम के विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे और टीम दबाव में आ गई। फॉर्ट्यून और तबरेज शम्सी ने धांसू बोलिंग करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि शेन गेटकेट ने सबसे अधिक 24 रन की पारी खेली।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eNPXv9
No comments:
Post a Comment