Saturday, July 24, 2021

ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, नीदरलैंड ने 5-1 से हराया

तोक्यो ने शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक में पूल के शुरूआती मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ पहले दो क्वार्टर में दमदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में उसे 1-5 से हार झेलनी पड़ी। फेलिसे एलबर्स ने तीन बार के चैंपियन और मौजूदा ओलिंपिक रजत पदक विजेता नीदरलैंड के लिए छठे और 43वें मिनट में दो गोल किए जबकि मारगोट वान जेफेन ने 33वें, फ्रेडरिक माटला ने 45वें और काईया जैकलिन वान मासाकार ने 52वें मिनट में गोल दागे। भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान रानी रामपाल ने 10वें मिनट में किया। पहले दो क्वार्टर तक यह करीबी मुकाबला रहा जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया। इसमें गोलकीपर सविता पूनिया ने नीदरलैंड के लगातार हमलों को विफल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने बीच बीच में जवाबी हमलों से प्रतिद्वंद्वियों को हैरान भी किया। उम्मीद के अनुरूप नीदरलैंड ने छठे मिनट में एलबर्स के करीब से किए गए गोल से बढ़त बना ली, लेकिन रानी ने सर्कल के ऊपर से हिट कर 10वें मिनट में टीम को बराबरी पर ला दिया। हाम टाइम तक स्कोर बराबर रहाब्रेक से उनकी लय टूट गई और नीदरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चार पेनल्टी कार्नर हासिल किए और साथ ही तीन गोल कर डाले। इससे भारतीय टीम की उलटफेर करने की उम्मीद टूट गई। सविता ने कुछ बेहतरीन बचाव किए, जिससे नीदरलैंड की टीम परेशान हो गयी और उसने दूसरे और चौथे क्वार्टर में आक्रामकता अख्तियार की। मारगोट वान जेफेन ने 33वें मिनट में नीदरलैंड को बढ़त दिला दी। इसके बाद नीदरलैंड ने लगातार दो गोल कर दिए। एलबर्स ने 43वें मिनट में और माटला ने 45वें मिनट में गोल दागे। इतना ही काफी नहीं था कि नीदरलैंड ने मासाकर के 52वें मिनट में छठे पेनल्टी कार्नर से पांचवां गोल कर दिया। दोनों टीमों के खेल के स्तर में अंतर को उनके पेनल्टी कार्नर हासिल करने से आंका जा सकता है। नीदरलैंड ने छह पेनल्टी कार्नर हासिल किये जबकि भारतीय टीम एक भी पेनल्टी कार्नर हासिल नहीं कर सकी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kXWUOl

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9