Saturday, July 24, 2021

Tokyo Olympic: ऐसा है रविवार का शेड्यूल, एक्शन में होंगी मेरी कॉम, सिंधु और सानिया

तोक्यो वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ओलिंपिक खेलों के दूसरे दिन सिल्वर मेडल जीतकर देशवासियों को खुश होने का एक बहाना दे दिया। कोरोना के साए में जारी ओलिंपिक के तीसरे दिन (रविवार, 25 जुलाई) अब भारतीय एथलीट भी इस अच्छी शुरुआत को बरकरार रखना चाहेंगे। रविवार को कई बड़े महारथी मैदान पर पसीना बहाते नजर आएंगे। सारे खेलों की डिटेल भारतीय समयानुसार बैडमिंटन: सुबह 7:10 बजे- महिला एकल ग्रुप मैच में पीवी सिंधु बनाम केसेनिया पोलिकारपोवा (इस्राइल) मुक्केबाजी: दोपहर 01:30 बजे - 51 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में एम सी मैरीकॉम बनाम हर्नांडिज गार्सिया (डोमिनिका गणराज्य) दोपहर 03:06 बजे : 63 किग्रा के शुरूआती राउंड 32 मुकाबले में मनीष कौशिक बनाम ल्यूक मैकोरमैक (ब्रिटेन) हॉकी: दोपहर 03:00 बजे - पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम आस्ट्रेलिया सेलिंग: सुबह 08:35 बजे:- महिला वन पर्सन डिंघी - लेजर रेडियल (पहली रेस, दूसरी रेस) नेत्रा कुमानन सुबह 11:05 बजे: पुरूषों की वन पर्सन डिंघी - लेजर (पहली रेस, दूसरी रेस) भारत के विष्णु सरवनन नौकायन: सुबह 6 बजकर 40 मिनट : लाइटवेट पुरूष डबल स्कल्स रेपेशाज (भारत) निशानेबाजी: सुबह 05:30 बजे : महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में यशस्विनी सिंह देसवाल और मनु भाकर स्कीट पुरूष क्वालीफिकेशन: सुबह 06:30 बजे - पहला दिन (मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा) सुबह 09:30 बजे: पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार। टेबल टेनिस: सुबह 10:30 बजे : पुरूष एकल दूसरा दौर : जी साथियान बनाम लाम सियु हांग (हांगकांग) दोपहर 12:00 बजे: महिला एकल दूसरा दौर : मनिका बत्रा बनाम मारग्रेटा पेसोत्सका (यूक्रेन) टेनिस: सुबह 7:30 बजे से शुरू, महिला युगल के पहले दौर के मैच में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना बनाम लिडमयला और नादिया किचनोक (यूक्रेन) तैराकी: दोपहर तीन बजकर 32 मिनट : महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक: पहली हीट- माना पटेल, दोपहर चार बजकर 26 मिनट: पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक: तीसरी हीट - श्रीहरि नटराज


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kOlnFC

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9