Thursday, July 22, 2021

वाइट वॉश के इरादे से उतरेगा भारत, पडिक्कल कर सकते हैं वनडे डेब्यू

कोलंबो श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ की खासियत टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों को मौके देने की है। आज जब भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में मैदान पर उतरेगी तो उनके लिए यह काम और आसान हो जाएगा क्योंकि टीम शुरुआती दो मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। टीम इंडिया में आज देवदत्त पड्डिकल और रुतुराज गायकवाड को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि इन दोनों को शामिल करने की एवज में पृथ्वी साव को बाहर बैठना पड़ सकता है। इन दोनों के अलावा ईशान किशन की जगह संजू सैमसन को भी वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है। मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम में अपनी जगह बरकरार रखेंगे। सकारिया भी रेस में पंड्या ब्रदर्स हार्दिक और क्रुणाल का प्रदर्शन शुरुआती दोनों मुकाबलों में निराशाजनक रहा है। लेकिन, टीम में उनकी जगह बरकरार रह सकती है। उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार संकेत दे चुके हैं कि हार्दिक की फिटनेस को लेकर कोई मसला नहीं है। टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों के कार्यभार का भी ध्यान रखना है क्योंकि श्रीलंका के उमस भरे मौसम में 12 दिन में छह मैच खेलने हैं। पिछले दो मैचों में भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम को नियंत्रित करने में कामयाब रहे थे। भुवनेश्वर गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे जबकि उनका साथ देने के लिए नवदीप सैनी या चेतन सकारिया को दीपक चाहर की जगह उतारा जा सकता है। चाहर हालांकि साबित कर चुके हैं कि वह उपयोगी बल्लेबाज भी हैं तो टी20 में उनकी भूमिका अहम होगी। ऐसे में उन्हें आराम दिया जा सकता है। स्पिन बोलिंग डिपार्टमेंट में बदलाव स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। फिर भी, इन दोनों में से किसी को आराम देकर कृष्णप्पा गौतम या फिर राहुल चाहर को मौका दिया जा सका है। जहां तक श्रीलंका की बात है तो ओपनर अविष्का फर्नांडो ही अब तक प्रभाव छोड़ सके हैं। पिच और मौसम शुरुआती दोनों मुकाबलों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है। लिहाजा इस धीमी पिच पर लक्ष्य का पीछा करना फायदेमंद साबित होगा। मौसम साफ रहने की संभावना है। संभावित XI भारत: देवदत्त पड्डिकल, शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, चेतन साकरिया, राहुल चाहर, युजवेंद्र चहल श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, पाथुम निसंका, मिनोद भानुका, धनंजय डीसिल्वा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, लक्ष्ण संदाकन, दुष्मंथा चमीरा, कासुन रजिथा, लाहिरू कुमारा


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rAX6UP

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9