Thursday, July 22, 2021

दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, टॉप तीन स्थानों पर कोरियाई

तोक्यो भारत ने तोक्यो ओलिंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद दीपिका कुमारी तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रहीं। युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रह । उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया। पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा। कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलिंपिक रिकॉर्ड भी है। इससे पहले ओलिंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है। जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही । एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जाएंगे। रैंकिंग दौर से एलिमिनेशन दौर की वरीयता का निर्धारण होता है और विरोधी भी तय होता है। तीरंदाजों को 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाने के लिए 72 तीर दिए जाते हैं। उन्हें छह छह तीरों की 12 सीरिज में निशाना लगाना होता है।अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3zrPg2B

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9