Thursday, December 26, 2019

AUS vs NZ: स्मिथ ने झेली दर्शकों की हूटिंग

मेलबर्नऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कैलेंडर के सबसे बड़े दिन यानि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का कोई भी क्रिकेटर दर्शकों की फब्तियों की उम्मीद नहीं करेगा लेकिन स्टीव स्मिथ को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को गुरुवार को न्यू जीलैंड के खिलाफ मुकाबले में दर्शकों की फब्तियों का सामना करना पड़ा। पहले दिन नाबाद 77 रन बनाने वाले स्मिथ ने बाद में कहा, ‘क्या ऐसा हुआ? मुझे पता नहीं है।’ ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरने के बाद स्मिथ जब 80 हजार से अधिक दर्शकों के सामने क्रीज पर उतरे तो कुछ दर्शकों ने तालियां बजाईं तो कुछ ने उनकी हूटिंग की। पढ़ें, इसमें कोई संदेह नहीं कि यह हूटिंग स्मिथ पर मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के मामले में लगे एक साल के प्रतिबंध के कारण की गई। स्मिथ तब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे। स्मिथ मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभालने के योग्य हो जाएंगे। स्मिथ ने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर जाता हूं तो वास्तव में ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देता। प्रशंसा हो या आलोचना। मैंने इन पर ध्यान नहीं देना सीख लिया है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2t2WtJD

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9