Thursday, December 26, 2019

खराब रिश्ते, एशिया XI में पाक की एंट्री नहीं

नई दिल्लीखराब राजनयिक रिश्तों के बीच भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को साथ खेलते देखने की संभावना फिलहाल नहीं है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि कर दी है कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी अगले साल एशिया XI टीम में एक साथ नहीं खेलेंगे। मार्च 2020 में बांग्लादेश की मेजबानी में एशिया XI और वर्ल्ड XI के बीच 2 टी20 मैच खेले जाने हैं। बीसीसीआई के सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा है कि साफ संदेश है कि पाकिस्तान के किसी भी क्रिकेटर को एशिया XI टीम का हिस्सा बनने के लिए बुलाया नहीं जाएगा। बीसीसीआई चीफ यह तय करेंगे कि भारत के कौन से 5 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा बनेंगे। पढ़ें, जॉर्ज ने आईएएनएस से कहा, 'हमें यह जानकारी है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी एशिया XI का हिस्सा नहीं होंगे। यह मेसेज है, इसलिए कोई सवाल नहीं उठता कि दोनों देश साथ खेलें। सौरभ गांगुली तय करेंगे कि भारत के 5 खिलाड़ी एशिया XI का हिस्सा होंगे।' हालांकि गांगुली ने पहले कहा था कि यह मुकाबला एशिया XI बनाम वर्ल्ड XI है और इसके लिए आईसीसी की ओर से स्वीकार्यता चाहिए होगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) 'बोंगबंधु' शेख मुजीब उर रहमान, बांग्लादेश के फाउंडर, की जन्मशताब्दी मना रहा है और इसी के चलते उसकी मेजबानी में 2 टी20 मैच खेले जाएंगे। आईसीसी इन मैचों को आधिकारिक स्टेटस (इंटरनैशनल) देने को तैयार भी हो गया है। ये दोनों मैच 18 से 22 मार्च के बीच खेले जाने हैं। देखें, पहले रिपोर्ट आई थी कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को एशिया XI टीम का हिस्सा बनने को कहा था। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा था, 'मौजूदा टीम में से बेस्ट खिलाड़ियों को शामिल करने के बारे में हम सोच रहे हैं, क्योंकि इन मैचों को इंटरनैशनल स्टेटस भी होगा, ऐसे में हर खिलाड़ी इसे गंभीरता से लेगा।' भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख राजनयिक रिश्तों के चलते दोनों देशों के क्रिकेट संबंध भी निलंबित हैं। हालांकि आईसीसी (2017 चैंपियंस ट्रोफी) और कॉन्टिनेंटल टूर्नमेंट (एशिया कप) में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। पढ़ें, पाकिस्तान की मेजबानी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज आयोजित की गई जिससे 10 साल बाद इस देश में टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई। उस सीरीज को पाकिस्तान ने 1-0 से जीता। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा था कि पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति भारत से बेहतर है। वर्ल्ड XI ने अब तक 3 ही टी20 इंटरनैशल मैच खेले हैं जबकि एशिया XI टीम ने कोई भी टी20 मैच नहीं खेला है। वर्ल्ड XI ने आखिरी मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर 31 मार्च, 2018 को खेला था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37aUu4B

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9