Saturday, December 28, 2019

रणजी: यूपी ने सौराष्ट्र को हराया, पुजारा फ्लॉप

राजकोटयूपी टीम ने शनिवार को यहां एलीट ग्रुप बी मैच में सौराष्ट्र को पारी और 72 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में टेस्ट स्पेशलिस्ट दूसरी पारी में बल्ले से विफल रहे। उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को पहली पारी में 331 रन पर समेट दिया और फिर मध्यक्रम बल्लेबाज मोहम्मद सैफ के 165 रन के बूते 523 रन का विशाल स्कोर बनाया। इससे उत्तर प्रदर्शन ने पहली पारी के आधार पर 192 रन की बढ़त हासिल कर ली। चौथे और अंतिम दिन जब खेल शुरू हुआ तो सौराष्ट्र को मैच बचाने और हार से बचने के लिए टिककर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी लेकिन उत्तर प्रदेश के कप्तान सौरभ कुमार ने अपनी फिरकी की जादू से प्रतिद्वंद्वी टीम के छह बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई। इससे सौराष्ट्र की टीम 120 रन पर सिमट गई और उत्तर प्रदेश ने बोनस अंक भी हासिल किया। सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई (50) और स्नेल पटेल (19) ने पहले विकेट के लिए 38 रन की भागीदारी निभाई। पढ़ें, जीशान अंसारी (42 रन देकर 3 विकेट) ने पटेल को आउट किया। पुजारा कई मौकों पर टीम को मुश्किल से निकालते रहे हैं, उनसे ऐसा ही करने की उम्मीद थी लेकिन वह सिर्फ 10 गेंद ही खेल सके और सौरभ की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने केवल 3 रन का योगदान दिया। इसके बाद सौरभ और जीशान ने जल्दी-जल्दी सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को आउट किया। सलामी बल्लेबाज देसाई डटे थे जो मेजबानों के लिए एकमात्र उम्मीद थी लेकिन जीशान ने लंच से पहले उनका विकेट झटक लिया जिससे टीम का स्कोर आठ विकेट पर 98 रन हो गया। पढ़ें, यूपी टीम ने जल्द ही अंतिम दो विकेट झटककर सात अंक अपनी झोली में डाले। यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को उसके ही मैदान पर पस्त किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZBUHv5

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9