Saturday, December 28, 2019

DRS से नाराज हैं कंगारू कप्तान टिम पेन

मेलबर्न ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान उनके विवादास्पद तरीके से आउट होने के बाद वह क्रिकेट की विडियो समीक्षा प्रणाली से काफी हताश हैं। अंपायर मराइस इरासमस के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया था। पेन ने कहा कि तीसरे अंपायर अलीम डार ने विडिया समीक्षा के बाद पहले के 'नॉट आउट' के फैसले को पलट दिया, जिससे वह नाराज थे। इससे पेन अपने शतक से 21 रन से चूक गए और 79 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एबीसी रेडियो से अपनी हताशा व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें डीआरए पर कुछ संशय हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MBHm0z

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9