Friday, December 27, 2019

वेटलिफ्टर सीमा डोपिंग के चलते चार साल के लिए प्रतिबंधित

नई दिल्लीभारत की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की रजत पदकधारी वेटलिफ्टर पर डोपिंग उल्लघंन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी () ने कहा कि सीमा के डोप नमूने इस साल विशाखापत्तनम में 34वीं महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलक चैंपियनशिप के दौरान एकत्रित किए गए थे। बयान के अनुसार, 'चैंपियनशिप के दौरान लिए गए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए, जो प्रदर्शन को सुधारने के लिए किए गए थे। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों का सीधा उल्लघंन था।' इसके मुताबिक, 'उनके नमूने में हाइड्रोक्सी 4 मिथॉक्सी टेमोक्सीफेन, सलेक्टिव एस्ट्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलर मेटेनोलोन, एनाबोलिक स्टेरॉयड ओस्टारीन, सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलर मौजूद थे।' वाडा की 2019 प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में ये सभी गैर-निर्दिष्ट पदार्थ हैं। उन्हें के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल ने सुनवाई के बाद 4 साल के लिए निलंबित किया है। सीमा ने 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और वह 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में महिला 75 किग्रा वर्ग में छठे स्थान पर रही थीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2stohGT

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9