Thursday, December 26, 2019

SA vs ENG: फोटोग्राफर के चोटिल होने से खेल में देरी

सेंचुरियनफटॉग्रफर क्रिस्टियन कोट्जे गुरूवार को खबर का हिस्सा बन गए जब वह साइटस्क्रीन के सामने ही चोटिल हो गए। इससे साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच शुरू होने में देरी हुई। एएफपी न्यूज एजेंसी के लिए काम कर रहे कोट्जे ने पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले खेल से पहले की कुछ फोटो क्लिक कीं और साइटस्क्रीन के सामने चलने लगे। सुपर स्पोर्ट पार्क में इस मुकाबले से पहले कोट्जे अचानक बाउंड्री की रस्सी पर गिर पड़े और फिसलने वाले पिच कवर पर उनका पैर पड़ गया। वह खुद पर कंट्रोल नहीं रख सके और वहीं गिर पड़े। उनके घुटने में चोट लगी और वह दर्द से कराहने लगे। इससे कोट्जे के घुटने में चोट लगी जिसका तुंरत उपचार किया गया और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। इससे मैच कुछ मिनट देर से शुरू हुआ। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37l4qJ5

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9