Saturday, December 28, 2019

मियांदाद से कांबली, 'उंगली करने की आदत नहीं गई'

नई दिल्लीपूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने को कड़े शब्दों में जवाब दिया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मियांदाद ने मांग की थी कि आईसीसी को भारत में इंटरनैशनल मैचों की मेजबानी पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि भारत विदेशी क्रिकेटरों के लिए सुरक्षित नहीं है। अब 47 वर्षीय कांबली ने उन्हें सोशल मीडिया पर जवाब दिया। भारत के लिए 104 वनडे इंटरनैशनल और 17 टेस्ट मैच खेल चुके कांबली ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, 'मियांदाद, आपकी उंगली करने की आदत गई नहीं। अभी रिटायरमेंट के बाद भी जारी है। हमारा देश सुरक्षित है और हमने हर मेहमान देश को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा दी है। आपको यह देखना चाहिए कि कौन सा दूसरा देश अब पाकिस्तान आना चाहता है।' पढ़ें, इससे पहले मियांदाद ने कहा था, 'आईसीसी को आगे आना चाहिए और दुनिया, आईसीसी के सहयोगी देशों को बताना चाहिए कि भारत में खेलना बंद करें क्योंकि यह देश सुरक्षित नहीं है। दूसरे देश भारत से बेहतर हैं। भारत में लोग अपने ही देशवासियों से लड़ रहे हैं। क्या हो रहा है, देखिए और ऐक्शन लीजिए।' पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने भी इसी सप्ताह ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत में पाकिस्तान से ज्यादा सुरक्षा पर खतरा है। बता दें कि पाकिस्तान में 10 साल बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई है और श्रीलंका ने वहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली। पाकिस्तान ने इस सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की। साल 2009 में श्रीलंका टीम बस पर आतंकी हमला हो गया था जिसके बाद किसी भी देश ने 10 साल तक टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक रिश्ते काफी समय से खराब हैं। सीमा पर पाकिस्तानी फौज आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करती रहती है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, वहां के क्रिकेटर और पाक सरकार से अकसर इस तरह की बेतुकी बयानबाजी होती रहती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QswV0n

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9