Wednesday, December 25, 2019

पेसर एंडरसन करियर का 150वां टेस्ट खेलने को तैयार

सेंचुरियनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज 150 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने को तैयार हैं। वह सुपरस्पोर्ट्स पार्क मैदान पर गुरुवार से मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच में हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल करेंगे। एंडरसन इस मुकाम को छूने वाले ओवरऑल 9वें और इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर बनेंगे। उनसे पहले एलेस्टर कुक (161 टेस्ट मैच) भी यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। दिग्गज सचिन तेंडुलकर (200 टेस्ट) सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं। वहीं, 150 या इससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ, रिकी पॉन्टिंग और एलन बॉर्डर और वेस्ट इंडीज के चंद्रपॉल तथा पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। पढ़ें, एंडरसन ने अपना अंतिम टेस्ट एशेज सीरीज में खेला था, लेकिन इसके बाद वह चोटिल हो गए थे। वह लंबे समय बाद टेस्ट में उतरेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने एंडरसन के हवाले से लिखा है, ‘ऐसा लग रहा है कि मुझे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले लंबा समय हो गया है। इसलिए कुछ ओवर फेंकना अच्छा होगा।’ उन्होंने कहा, ‘थोड़ी बहुत परेशानी होगी, लेकिन चार-पांच महीनों से नहीं खेला तो यह स्वाभाविक है। मैं वापसी कर खुश हूं।’ पढ़ें, एंडरसन ने 20 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया था। उनका कहना है कि वह 2021 की एशेज सीरीज तक खेलना जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी खेलना चाहता हूं और इसलिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं, ताकि वापसी कर सकूं। मैं इसे पसंद करता हूं और अभी मेरे पास देने को बहुत कुछ है। इसलिए वापसी करने की भूख अभी भी काफी है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/351isOs

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9