नई दिल्ली भारतीय लेग स्पिनर ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक (पुराना) वीडियो शेयर किया जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और टीम इंडिया के स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच निक वेब नजर आ रहे हैं। इस वीडियो मे पंत निक के साथ बॉक्सिंग सेशन में नजर आ रहे हैं वहीं युजवेंद्र चहल विकेटकीपर बल्लेबाज के ऐक्शन को पीछे से कॉपी कर रहे हैं। चहल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- 'पंत भैया क्यों थक रहे हो #mytraining', इसके साथ चहल ने कई लॉफिंग इमोजी बनाई हैं। चहल के इस मजेदार कैप्शन ने न सिर्फ फैंस का ध्यान खींचा बल्कि पंत भी इस पर अपनी हंसी रोक नहीं पाए। उन्होंने भी जवाब में लाफिंग इमोजी बनाईं। पंत के दिल्ली कैपिटल्स के टीम के साथ हर्षल पटेल ने भी वीडियो पर कॉमेंट किया, 'हा हा हा हा, ऐसे ही लगे रहते हैं लोग।' इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले युजवेंद्र चहल सोशम मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान उनके कई मजेदार वीडियो वायरल हुए। वह अकसर अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो के जरिए भी फैंस से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31BZ3Fx
No comments:
Post a Comment