Wednesday, July 1, 2020

स्पैनिश लीग : मेसी ने करियर का 700वां गोल, बार्सिलोना ने खेल ड्रॉ

vबार्सिलोना फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने स्पैनिश लीग में एटलेटिको के साथ 2-2 से मैच ड्रॉ खेला। इस मैच में बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने पेनाल्टी पर गोल किया और यह उनके करियर का 700वां गोल साबित हुआ। मेसी ने मंगलवार को कैम्प नाओ में खेले गए मैच में जो गोल किया वो बार्सिलोना के लिए उनका 630वां गोल था स्पैनिश क्लब के लिए मेसी ने अपना पहला गोल एक मई 2005 को किया था। क्लब ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘और वहां से यह कहानी रुकी नहीं है और गोल हर तरफ से आ रहे हैं। कई सारे, कई सारे।’ 2012 में मेसी ने 91 गोल किए थे और पेले के 75 गोल करने के रेकॉर्ड को तोड़ा था। क्लब ने आगे लिखा, ‘मेसी बेहद महत्वकांक्षी हैं उनके पास आगे भी कई लक्ष्य हैं। उन्हें पेले के एक टीम के लिए किए गए सबसे ज्यादा गोल करने के रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 13 गोल और चाहिए। क्लब के लिए 724 मैच खेलने के बाद उन्हें जावी हर्नांडेज के 767 तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।’ मेसी के साथ क्लब का करार 2021 तक का है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gllmDL

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9