Wednesday, November 25, 2020

पीएम मोदी ने दी माराडोना को श्रद्धांजलि, कहा- इस जादूगर ने कई बेहतरीन लम्हें दिए

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने करिश्माई फुटबॉलर के निधन पर ट्वीट किया करके श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने लिखा, 'डिएगो माराडोना फुटबॉल के एक जादूगर थे, जिन्होंने वैश्विक लोकप्रियता का आनंद लिया। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कई बेहतरीन खेल के लम्हें दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।' माराडोना का निधन बुधवार को राजधानी ब्यूनस आयर्स के उत्तरी बाहरी इलाके में टाइग्रे जिले में उनके घर पर हार्ट अटैक से हुआ। अर्जेंटीना की सरकार ने फुटबॉल के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। अर्जेंटीना के सैन इसिद्रो शहर के प्रोसेक्यूटर जनरल जॉन ब्रायड ने कहा कि उनका निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ है। ब्रायड के अनुसार, माराडोना का निधन बुधवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 12.00 बजे राजधानी के उत्तरी बाहरी इलाके सैन एंड्रेस के पास उनके घर पर हुआ। 30 अक्टूबर को, माराडोना ने अपना 60 वां जन्मदिन मनाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3699Lp4

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9