नई दिल्ली महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। अर्जेंटीना की स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी थी। फुटबॉल के महान खिलाड़ी को अपने घर पर ही हार्ट अटैक आया था। दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी। माराडोना को सर्वकालिक महान फुटबॉलर कहा जाता है। उन्होंने अर्जेंटीना को 1986 फुटबॉल वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका करियर शानदार रहा। माराडोना ने बोका जूनियर्स, नेपोली और बार्सेलोना के अलावा अन्य क्लब के लिए भी खेले हैं। माराडोना को इंग्लैंड के खिलाफ 1986 के टूर्नमेंट में 'हैंड ऑफ गॉड' के लिए याद किया जाता है। More to Follow
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39eYANf
No comments:
Post a Comment