मुंबईघरेलू क्रिकेट का आयोजन करने के लिए बेताब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने सीमित मुकाबलों के सत्र के ढांचे पर राज्य संघों की सलाह मांगी है। घरेलू सत्र के आयोजन के लिए बीसीसीआई ने दिसंबर से मार्च के बीच देश भर में छह जैविक रूप से सुरक्षित स्थल (बायो-सिक्योर) तैयार करने की योजना बनाई है। राज्य संघों को लिखे पत्र में बोर्ड ने घरेलू मुकाबलों के आयोजन को लेकर चार विकल्प दिए हैं जिसमें पहला विकल्प सिर्फ का आयोजन है। दूसरा विकल्प सिर्फ सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट का आयोजन है। तीसरे विकल्प में रणजी ट्रोफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी का संयोजन होगा जबकि चौथा विकल्प दो सीमित ओवरों के टूर्नमेंट (सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रोफी) के लिए विंडो तैयार करना है। पढ़ें, पत्र के अनुसार, बीसीसीआई ने टूर्नमेंट के संभावित समय पर भी बात की है। रणजी ट्रोफी (11 जनवरी से 18 मार्च) के लिए 67 दिन प्रस्तावित किए गए हैं। इस पत्र की प्रति पीटीआई के पास भी है। मुश्ताक अली ट्रोफी के आयोजन के लिए 22 दिन (20 दिसंबर से 10 जनवरी) की जरूरत होगी जबकि अगर विजय हजारे ट्रोफी का आयोजन होता है तो यह 11 जनवरी से सात फरवरी के बीच 28 दिन में आयोजित हो सकता है। बीसीसीआई 38 टीमों के घरेलू टूर्नमेंट के लिए छह स्थानों पर जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करेगा। पत्र में कहा गया है, ‘38 टीमों को पांच एलीट समूह और एक प्लेट समूह में बांटा जाएगा। एलीट समूह में छह-छह टीमें होंगी जबकि प्लेट समूह में आठ टीमें होंगी।’ प्रत्येक जैविक रूप से सुरक्षित वातारण में तीन आयोजन स्थल होंगे और मैचों का डिजिटल प्रसारण किया जाएगा। बोर्ड ने हाल में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन यूएई में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में किया था और अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जोर देते हुए कहा था कि आम तौर पर अगस्त में होने वाले घरेलू सत्र भी शुरू किया जा सकता है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qadYk8
No comments:
Post a Comment