Wednesday, November 25, 2020

माराडोना कभी मर नहीं सकते... मेसी और रोनाल्डो ने महान फुटबॉलर को यूं दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीदुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में शामिल () और () ने महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ( Death) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मेसी ने कहा है कि जिसका नाम डिएगो माराडोना है, वह कभी मर नहीं सकता, क्योंकि डिएगो नाम अमर है। मेसी ने यह बात अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी। मेसी अपने देश के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना को याद कर रहे थे। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 60 साल के थे। मेसी ने अपने पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह माराडोना के साथ एक समारोह में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। मेसी ने अपने संदेश में लिखा, 'अर्जेंटीना के सभी लोगों और फुटबॉल के लिए बहुत ही दुखद: दिन। वह हमें छोड़कर चले गए लेकिन वह ज्यादा दूर नहीं जा सकते क्योंकि डिएगो अमर हैं। मैं उस महान इंसान के साथ बिताए गए सभी अच्छे पलों को याद करते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। रेस्ट इन पीस।' फुटबॉल का जादूगर चला गया पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने माराडोना को जादूगर बताते हुए कहा कि वह काफी जल्दी दुनिया से चले गए। रोनाल्डो ने ट्वीट किया, 'आज मैंने अपने एक अच्छे दोस्त को अलविदा कह दिया और विश्व ने एक महान जिनियस को। विश्व के सर्वकालिक महान जादूगर। वह जल्दी चले गए लेकिन अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए और एक ऐसा शून्य जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। भागवान आपकी आत्म को शांति दे। आप कभी नहीं भूलाए जा सकते।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Jb1hVo

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9