Tuesday, November 24, 2020

ISL 2020: अनिरूद्ध थापा ने पहले ही मिनट में गोल दागा, चेन्नै ने जमशेदपुर 2-1 से हराया

बेम्बोलिम भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिरूद्ध थापा के पहले ही मिनट में किये गये गोल से चेन्नइयिन एफसी ने मंगलवार को यहां फुटबॉल मुकाबले में दबदबा बनाते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-1 से शिकस्त दी। खराब रही शुरुआत जमशेदपुर एफसी की शुरूआत काफी खराब रही और उसने पहले ही मिनट में गोल गंवा दिया जो अनिरूद्ध थापा ने किया। कुछ देर बाद इस्माइल गोंकालवेज ने पेनल्टी स्पॉट से 26वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी और सुनिश्चित किया कि चेन्नईयिन अपना अभियान जीत से शुरू करे। ऐसा रहा मैचपहले हाफ के अंत में पिछले सत्र के गोल्डन बूट विजेता नेरिजस वालस्किस (37वें मिनट) ने जमशेदपुर के लिये गोल किया लेकिन ओवेन कोएल की टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला। जमशेदपुर के इंग्लिश डिफेंडर पीटर हार्टले ने सातवें मिनट में अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर लाने का स्वर्णिम मौका गंवा दिया था और उनका फ्री किक पर लगाया शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3m25skB

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9