Saturday, January 30, 2021

बाबर आजम बोले, ​ न्यूजीलैंड में सीरीज हार के बाद कराची टेस्ट जीतना बहुत जरुरी था

कराचीपाकिस्तान के कप्तान ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत मुश्किल विदेशी सीजन के बाद टीम के लिए बेहद जरूरी थी। पाकिस्तान ने कराची में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। पाक टीम को हालांकि इससे पहले के न्यूजीलैंड दौरे में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 0-2 से हार मिली थी। पहला टेस्ट वह 101 रनों से हारी थी और दूसरे में उसे पारी की हार मिली थी। पढ़ें, बाबर आजम () ने कराची टेस्ट में अपनी जीत के बाद कहा, 'यह जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी। न्यूजीलैंड में बीती सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही। हां, यह घरेलू परिस्थितियों में मिली जीत है।' उन्होंने कहा, '...लेकिन दक्षिण अफ्रीका एक शीर्ष टेस्ट टीम है। हमारे तेज गेंदबाजों, फील्डरों, स्पिनरों और बल्लेबाजों में से हर किसी ने योगदान दिया और इसी कारण हम घर में जीत सके।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2M9rvti

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9