Wednesday, January 27, 2021

World Tour Finals: सिंधु पहले ही ग्रुप मैच में हारीं, अगला मुकाबला इंतानोन से

बैंकॉकमौजूदा विश्व चैम्पियन और भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को बुधवार से यहां शुरू हुई में महिला एकल के पहले ग्रुप चरण मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु को करीब एक घंटे तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग के खिलाफ 21-19, 12-21, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 25 वर्षीय सिंधु अब अपने अगले मुकाबले में थाइलैंड की रत्चानोक इंतानोन से भिड़ेगी। सिंधु को पिछले सप्ताह ही थाइलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन रत्चानोक से सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिंधु को राउंड रोबिन के आधार पर कम से कम दो मैच जीतने होंगे। ग्रुप बी में सिंधु, ताइ जु यिंग और रत्ननाचोक के अलावा पोर्नपावी चोचुवोंग भी है। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में आठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। इसमें चार-चार खिलाड़ियों का दो ग्रुप होता है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचती हैं। सिंधु 2018 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत चुकी है और वह यह खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2YgHS9x

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9