बैंकॉकभारतीय स्टार शटलर और गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ में अपने दूसरे दौर के मैचों में हार के बाद नॉकआउट चरण से लगभग बाहर हो गए। एक सप्ताह पहले ही वर्ल्ड चैंपियन सिंधु को रतचानोक इंतानोन के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस बार भी किस्सा वैसा ही रहा और उन्हें तीसरी वरीयता प्राप्त थाइलैंड की खिलाड़ी से 18-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। वहीं श्रीकांत को ताईवान के वांग जु वेई के खिलाफ एक गेम से बढ़त बनाने के बाद हार मिली, इस मैच से पहले उनका दुनिया के 12वें नंबर के खिलाफ जीत का रेकॉर्ड 3-0 था। पढ़ें, वांग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 19-21, 21-9, 21-19 से जीत दर्ज की। हर ग्रुप से केवल दो शीर्ष खिलाड़ी ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे जिससे दो-दो हार से भारतीय खिलाड़ियों का टूर्नमेंट में सफर लगभग खत्म हो गया। इससे पहले श्रीकांत और वांग शुरू में 9-9 तक एक दूसरे को पछाड़ते हुए बराबरी पर रहे लेकिन श्रीकांत 11-10 से एक अंक की बढ़त बनाने में सफल रहे और ब्रेक के बाद उन्होंने इसे 15-11 कर दिया। अपनी रैलियों से श्रीकांत ने दबदबा कायम रखा और 17-12 से आगे हो लिए। वांग ने भी कोशिश जारी रखते हुए श्रीकांत की गलतियों से इसे 18-19 कर दिया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने स्मैश लगाकर दो गेम पॉइंट हासिल किए। वांग की बैकलाइन पर गलती से वह पहला गेम अपने नाम करने में कामयाब रहे। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ दिलचस्प रैलियां चलीं। वांग ने कुछ बेहतरीन शॉट और श्रीकांत की गलती से 9-5 की बढ़त हासिल की। इसके बाद श्रीकांत ने नेट पर लगातार गलतियां कीं और वांग ब्रेक तक 11-5 से आगे थे। इसके बाद वांग ने आराम से इसे 16-6 कर श्रीकांत की नेट गलती से दूसरा गेम हासिल कर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्णायक गेम आक्रामक रैलियों से शुरू हुआ और श्रीकांत 4-1 की बढ़त पर पहुंच गए। पर वांग भी कहां रुकने वाले थे, उन्होंने भी वापसी करते हुए लगातार सात अंक जुटाकर 8-4 से बढ़त हासिल कर ली। फिर श्रीकांत ने वापसी की और 10-10 की बराबरी पर पहुंचे, लेकिन वांग ने तुरंत सतर्कता बरती और 17-13 से आगे हो लिये। अंत में वांग ने चार मैच पॉइंट हासिल किए। भारतीय खिलाड़ी ने भी तीन अंक बचाए, लेकिन हार नहीं टाल सके। वहीं, महिला एकल मैच में मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु रतचानोक के खिलाफ पिछली हार का बदला चुकता करने के इरादे से उतरीं। इस भारतीय ने पॉजिटिव शुरुआत की और 5-2 से बढ़त हासिल की और तुरंत ही ब्रेक तक 11-6 से बढ़त बना ली। रतचानोक ने लगातार चार अंक जुटाकर 14-14 की बराबरी हासिल की। सिंधु हालांकि 18-17 से आगे हो गईं, पर रतचानोक ने चार अंक की मदद से पहला गेम जीत लिया। थाई स्टार खिलाड़ी ने पहले गेम की लय जारी रखते हुए दूसरे में ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाई। सिंधु ने कोशिश करते हुए इसे 11-12 भी किया, पर रतचानोक ने लगातार छह अंक जुटाकर मैच जीत लिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3iTvHZX
No comments:
Post a Comment