नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रॉपर्टी देख रहे हैं। साथ ही वह पूछ रहे हैं कि क्या उसके लिए गुड़गांव ठीक रहेगा? जी, ब्रिसबेन में 89 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जितवाने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अब नया घर लेना है। पंत उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले हैं। हालांकि लंबे समय से वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 23 वर्षीय इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसकी खूब तारीफ की जा रही है। पंत ने भारत को न सिर्फ मुश्किल स्थिति से निकाला बल्कि सेट होने के बाद ऐसी आक्रामक पारी खेली कि जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लायन का गेंदबाजी आक्रमण असहाय सा नजर आया। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर लौटी। इसके बाद उसे पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भाग लेना है। पंत ने भारत लौटने के बाद ट्वीट किया, 'जब से ऑस्ट्रेलिया से लौटा हूं घरवाले पीछे पड़े हैं कि नया घर ले लो अब। गुड़गांव सही रहेगा? कोई और ऑप्शन है तो बताओ।' फैंस ने उन्हें जवाब भी दिया है। किसी ने कहा है हैदराबाद आ जाओ तो किसी ने यह कहकर दिल्ली आने को कहा है कि गुड़गांव दूर है। एक फैन ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा आ जाओ क्योंकि यहां मकान सस्ता मिलेगा और एयरपोर्ट भी आ रहा है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3agXfom
No comments:
Post a Comment