कराची, 28 जनवरी (एपी) निचले क्रम के बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बूते पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर पहली पारी में 158 रन की बढत बना ली । ग्यारहवें नंबर के बल्लेबाज यासिर शाह ने 38 रन बनाये और नौमान अली (24) के साथ आखिरी विकेट के लिये 55 रन जोड़े । पाकिस्तानी टीम गुरूवार को पहले घंटे में पहली पारी में 378 रन बनाकर पवेलियन लौटी । जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिये थे । डीन एगर 18 और एडेन मार्कराम 16 रन बनाकर खेल रहे थे । पाकिस्तान ने सुबह आठ विकेट पर 308 रन से आगे खेलना शुरू किया । शाह ने तेजी से रन बनाये । कैगिसो रबाडा ने पहले ही ओवर में हसन अली (21) को आउट करके अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किये । रबाडा 200 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा गेंदबाज हैं । पच्चीस वर्ष के रबाडा ने 44 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ । उन्होंने 70 रन देकर तीन विकेट लिये । लुंगी एंगिडि ने 57 रन देकर दो विकेट लिये । एपी मोनामोना
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2NI4w90
No comments:
Post a Comment