कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कलाई के स्पिनर () ने रविवार को कहा कि जब चीजें उनके अनुकूल नहीं चल रही होती हैं तो तब वह अपनी गलतियों पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं। 26 वर्षीय यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में किसी भी प्रारूप में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पा रहा है। उन्हें हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में केवल कैनबरा में एक वनडे में खेलने का मौका मिला था। भारत की तरफ से छह टेस्ट मैच खेल चुके इस चाइनामैन गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है क्योंकि चोटिल होने के कारण पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की वेबसाइट पर जारी वीडियो में कहा, 'कभी ऐसा मौका आता है जबकि आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते और यह वह समय होता है जबकि आप अपनी गलतियों पर ध्यान देते हैं और अनुभव हासिल करते हैं ताकि आप इन गलतियों को भविष्य में नहीं दोहराएं।' कुलदीप के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले दो सत्र अच्छे नहीं रहे। वह 2019 में नौ मैचों केवल चार विकेट ले पाये जबकि यूएई में पिछले साल खेले गए आईपीएल में उन्होंने चार मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया। कुलदीप को 2021 की आईपीएल नीलामी से पहले केकेआर ने अपनी टीम में बनाए रखा है। बकौल कुलदीप, 'मैं सात साल से केकेआर के लिए खेल रहा हूं और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'यह चुनौतीपूर्ण है कि लेकिन आपको अपने खेल में लगातार सुधार करना होता है ताकि अपना स्तर बनाए रख सको। यह वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट कड़ा होता जिसमें आपसे काफी उम्मीदें लगाई जाती हैं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pzKLhV
No comments:
Post a Comment