Thursday, January 28, 2021

गर्लफ्रेंड संग पार्टी में तोड़े कोविड-19 नियम? जांच के घेरे में रोनाल्डो

तुरिन युवेंटस के स्टार स्ट्राइकर इन दिनों कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच के घेरे में हैं। एक माउंटेन रिजॉर्ट पर बर्थडे स्की ट्रिप पर जाने के बाद उनके खिलाफ जांच की आशंका है। गोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज ने इस सप्ताह के शुरू में इटली के एक माउंटेन रिजॉर्ट में स्नोमोबाइल पर सवारी करते सोशल मीडिया पर फुटेज पोस्ट किए थे। घटना के बाद, वेले डीओस्टा पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। फोटो में रोनाल्डो भी नजर आ रहे हैं। मौजूदा इतालवी कानूनों के अनुसार, कोविड ऑरेंज जोन-के में यात्रा करना तब तक मना है जब तक कि इसके लिए वैध निकासी प्राप्त न हो। हालांकि, इस जोड़ी पर रॉड्रिगेज के 27वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए उन प्रोटोकॉल को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर रोनाल्डो और उनकी प्रेमिका को भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3t4nQNP

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9