जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं जिससे उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से सेंचुरियन में शुरू हो रही तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में कहा कि तेज गेंदबाज जूनियर डाला को एंगिडी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। सीएसए ने कहा, ‘लुंगी एंगिडी को दौरे से बाहर करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं। वह ठीक हैं और सीएसए के सरकारी नियमों के अनुरूप बने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।’ एंगिडी जुलाई में आयरलैंड सीरीज के बाद से दक्षिण अफ्रीका के लिए नहीं खेले हैं। वह व्यक्तिगत कारणों से श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे, उन्हें टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह एक भी मैच में नहीं खेले थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oZ6bWy
No comments:
Post a Comment