Wednesday, December 25, 2019

अनुशासनहीनता के कारण डिंडा रणजी टीम से बाहर

कोलकाताभारतीय तेज गेंदबाज को गेंदबाजी कोच के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में बंगाल की 16 सदस्यीय रणजी टीम से बाहर कर दिया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, डिंडा ने टीम प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी कोच रणदेव बोस को अपशब्द कहे थे। बंगाल ने अपने पहले मैच में केरल को हराया था। टीम बुधवार से ईडन गार्डन्स मैदान पर आंध्र के खिलाफ शुरू हुए मैच की पूर्व संध्या पर अभ्सास कर रही थी। कोच रणदेव बोस टीम के अभ्यास सत्र से पहले कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन से बातचीत कर रहे थे। तभी डिंडा ने कोच को अपशब्द कहे थे। पढ़ें, इसके बाद बंगाल क्रिकेट असोसिएशन (सीएबी) ने एक बैठक बुलाई और डिंडा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बंगाल की रणजी टीम से बाहर कर दिया। सीएबी सूत्रों के अनुसार, बैठक में डिंडा को कोच से माफी मांगने के लिए कहा गया था लेकिन डिंडा ने माफी मांगने से मना कर दिया और फिर इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। डिंडा ने 13 वनडे और 9 टी20 इंटरनैशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। विजय हजारे ट्रोफी में हाल में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था और वह केवल 10 विकेट ले पाए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZmcDtq

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9