Tuesday, November 24, 2020

कोच रवि शास्त्री ने शेयर की श्रेयस अय्यर के साथ तस्वीर, दिया टीम इंडिया के लिए बड़ा संकेत

नई दिल्लीभारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और वनडे सीरीज से पहले अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। टीम के हेड कोच ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ मिडल ऑर्ड के तूफानी बल्लेबाज किसी बात पर चर्चा करते दिख रहे हैं। इसमें शास्त्री ने बताया कि वे दोनों ही एक ही कॉलेज हैं। उन्होंने लिखा- एक दूसरे को जानने की जरूरत है। यह जानना सुखद रहा कि वह जिस स्कूल और कॉलेज से आते हैं उसी से मैं भी हूं। हालांकि, क्रिकेट फैंस इस मुलाकाता और तस्वीरों को अलग ही रूप में देखते हैं। फैंस का मानना है कि श्रेयस अय्यर की जगह टेस्ट टीम में बनती दिख रही है। दरअसल, अभी भारत में हैं और इस बारे में रवि शास्त्री ने कहा था कि अगर इस बल्लेबाज को टेस्ट खेलना है तो जल्द रवाना होना होगा। यही नहीं, एक फैन ने तो श्रेयस अय्यर को टेस्ट क्रिकेट के लिए रोहित शर्मा से बेहतर बताया है। बता दें कि कि श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। चर्चा है कि अगर रोहित किसी कारणवस दौरे पर नहीं जाते हैं तो श्रेयस को मौका मिल सकता है। एक फैन ने लिखा- एक ही कॉलेज से हैं तो क्या टेस्ट स्कॉड में जगह पक्की है?


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UULUmt

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9