Saturday, May 22, 2021

148 भारतीय खिलाड़ियों को लगा कोरोना का टीका, निशानेबाजों को विदेश में क्यों ?

नई दिल्ली भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कुल 148 खिलाड़ियों को कोविड—19 का पहला टीका लगाया जा चुका है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है। इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलिंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं। इसके अलावा तोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को भी कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। तोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। इस तरह से 20 मई तक 163 खिलाड़ियों (पैरालंपिक सहित) ने कम से कम पहला टीका लगवा दिया है। बत्रा ने तोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई तक 87 अधिकारियों ने कोविड—19 का पहला टीका लगा दिया है जबकि 23 अधिकारियों पर दोनों टीके लग गए हैं। अब तक भारत के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है। तोक्यो खेलों को कोविड—19 के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बताया कि ओलिंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों पर क्रोएशिया में ही टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें वहीं से तोक्यो जाना है। भारतीय निशानेबाज अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से कुछ पर भारत से रवाना होने से पहले ही पहला टीका लगा दिया गया था और उन पर दूसरा टीका क्रोएशिया में लगाया जाएगा। तलवारबाज भवानी देवी अभी इटली में अभ्यास कर रही हैं और उन्हें वहीं पहला टीका लगाया गया जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अमेरिका में पहला टीका लगाए जाने की संभावना है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hHKecE

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9