Monday, May 24, 2021

पंड्या ब्रदर्स ने फिर की मदद, कोरोना पीड़ितों के लिए मंगवाए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स

वड़ोदराभारतीय क्रिकेट के पंड्या बंधु हार्दिक और क्रुणाल फिर से कोविड-19 महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं और संबंधित केंद्रों को ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स भेज रहे हैं। भारत की तरफ से वनडे और टी-20 खेल चुके बड़े भाई क्रुणाल ने सोमवार को ट्विटर के जरिए यह जानकारी साझा की। क्रुणाल ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'ऑक्सीजन सांद्रक की नई खेप को हर किसी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के साथ कोविड केंद्रों में भेजा जा रहा है।' हार्दिक ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि मिलकर इस महामारी के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है। हार्दिक ने कहा, 'हम एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं और मिलकर हम इसे जीत सकते हैं।' इस महीने के शुरू में हार्दिक ने घोषणा की थी कि उनके भाई क्रुणाल सहित उनका पूरा परिवार देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी से लड़ने के लिए 200 ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स दान करेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34ccBYu

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9