Wednesday, May 26, 2021

उमर अकमल ने 45 लाख रुपये जुर्माना भरा, दोबारा शुरू हो सकता है करियर

कराची पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास 45 लाख रुपये जुर्माना भर दिया है जिससे वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने के हकदार बन गए हैं। पीसीबी के सूत्रों ने पुष्टि की कि खेल पंचाट ने अकमल पर जो जुर्माना लगाया था, उन्होंने उसे पीसीबी में जमा कर दिया है। खेल पंचाट ने फरवरी में पीसीबी और अकमल द्वारा दायर मामलों में सुनवाई करते हुए इस बल्लेबाज पर यह जुर्माना लगाया था। सूत्रों ने कहा, 'उमर ने 45 लाख रुपये की पूरी राशि बोर्ड के पास जमा कर दी है जिसका मतलब है कि वह अब बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है। उसे अपना क्रिकेट करियर फिर से शुरू करने के लिए हालांकि अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।' इससे पहले बोर्ड ने अकमल का 45 लाख रुपये की धनराशि किश्तों में जमा करने का अनुरोध नामंजूर कर दिया था। अकमल पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने के कारण 2020 में प्रतिबंध लगाया गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QSKsCN

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9