Monday, May 24, 2021

अस्पताल में भर्ती किए गए मिल्खा सिंह, कोरोना पॉजिटिव हैं 91 वर्षीय महान भारतीय धावक

चंडीगढ़भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जो कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद अपने घर में पृथकवास में थे। 91 साल के मिल्खा सिंह को बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने घर में पृथकवास में थे। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मिल्खा की हालत स्थिर है। जीव ने कहा, 'उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे, इसलिए हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि उनके पैरामीटर (स्वास्थ्य संबंधित मापदंड) ठीक दिख रहे हैं, लेकिन हमने सोचा कि उन्हें भर्ती करना ही सुरक्षित होगा क्योंकि अस्पताल में वह सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।' जीव अपने पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को दुबई से यहां पहुंचे। मिल्खा सिंह ने रिपोर्ट आने के बाद बताया था कि दो घरेलू सहायकों के वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार ने जांच कराई। उन्होंने कहा था, 'बुधवार को केवल मैं पॉजिटिव आया जिससे मैं हैरान हूं।' उनकी पत्नी निर्मल कौर सहित परिवार के अन्य सदस्यों में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3oM5PCf

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9