Tuesday, May 25, 2021

कोविड पॉजिटिव मिल्खा सिंह का अस्पताल में दूसरा दिन, फिलहाल हालत स्थिर

चंडीगढ़कोविड निमोनिया से जूझ रहे दिग्गज भारतीय धावक मिल्खा सिंह की हालत अब स्थिर है और उन्हें अब कृत्रिम ऑक्सीजन की अधिक जरूरत नहीं है। मिल्खा सिंह का उपचार कर रहे अस्पताल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिल्खा सिंह को सोमवार को मोहाली के फार्टिस अस्तपाल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यह 91 वर्षीय पूर्व धावक पिछले बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। अस्पताल के अपडेट के अनुसार, 'मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और अब उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन की अधिक जरूरत नहीं है।' सोमवार को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद मिल्खा सिंह के कोविड निमोनिया से पीड़ित होने का पता चला, इससे पहले मिल्खा सिंह के बेटे जीव ने सोमवार को कहा था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला एहतियाती तौर पर लिया गया। संदेह है कि मिल्खा सिंह को घरेलू सहायक से संक्रमण हुआ जो वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया। मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर सहित परिवार का कोई अन्य सदस्य संक्रमित नहीं पाया गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3fjX6UH

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9