Saturday, May 1, 2021

देखें वीडियो: अंबाती रायुडू ने लगाया ऐसा छक्का, मुंबई इंडियंस के फ्रिज का टूटा कांच

नई दिल्ली अंबाती रायुडू शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबर्दस्त फॉर्म में थे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंद पर 50 रन बना दिए। उनकी पारी का भी चेन्नई को 218 के स्कोर तक पहुंचाने में बड़ा किरदार रहा। हालांकि अंत में कायरन पोलार्ड की धमाकेदार पारी की वजह से मुंबई ने चार विकेट से जीत हासिल कर ली। हालांकि रायुडू की पारी का धमाल भी कम नहीं था। रायुडू ने 27 गेंद की अपनी पारी में सात छक्के लगाए। और एक छ्क्का तो ऐसा था जिसने मुंबई इंडियंस के डग आउट में रखा रेफ्रिजरेटर का शीशा तोड़ा दिया। रायुडू ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शॉट लगाया और गेंद सीधा जाकर मुंबई के डग आउट में रखे फ्रिज के कांच पर लगी वह टुकड़े-टुकड़े हो गया। इससे पहले, रोहित शर्मा की टीम ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रुतुराज गायकवाड़ हालांकि सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने 28 गेंद पर 50 और मोईन अली ने 36 गेंद पर ताबड़तोड़ 58 रन बनाए। हालांकि चेन्नई का पारी के हीरो रायुडू रहे जिन्होंने 27 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। हालांकि रविंद्र जडेजा ने उतनी रफ्तार से रन नहीं बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई को कायरन पोलार्ड की पारी ने जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 34 गेंद पर 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nE5Pnf

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9