Monday, April 27, 2020

पाक विकेटकीपर उमर अकमल पर 3 साल का बैन

नई दिल्लीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को क्रिकेटर को मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया। अकमल के खिलाफ पीसीबी की अनुशासनात्मक समिति जांच कर रही थी जिसमें उन्हें मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया। पीसीबी ने ट्वीट किया, 'उमर अकमल पर अनुशासनात्मक पैनल के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) फजल-ए-मीरन चौहान की ओर से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है।' पढ़ें, इससे पहले, 29 वर्षीय अकमल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें एक मैच में दो गेंद छोड़ने के लिए फिक्सर की ओर से 2 लाख अमेरिकी डॉलर की पेशकश की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें भारत के खिलाफ मैच छोड़ने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी। पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने यह भी बताया था उनसे फिक्सरों ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान संपर्क किया गया था। अकमल ने पाकिस्तान के लिए अब तक 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 1003, वनडे में 3194 और टी20 इंटरनैशनल में कुल 1690 रन हैं। उन्होंने 2009 में पाकिस्तान के लिए इंटरनैशनल डेब्यू किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yJnrZF

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9