नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए दिग्गज हस्तियां आगे आई हैं। इस महामारी के खिलाफ 'जंग' में अब टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डि विलियर्स ने हाथ मिलाए हैं। दोनों ने इस वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है। विराट और डि विलियर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि वे उन सामानों को नीलाम करेंगे जो उन्होंने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में इस्तेमाल किए थे। पढ़ें, डि विलियर्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर उन सभी चीजों की तस्वीरों को पोस्ट किया जिन्हें नीलाम किया जाएगा। एबी ने साथ ही बताया कि नीलामी से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल भारत और साउथ अफ्रीका में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में किया जाएगा। डि विलियर्स ने इंस्टाग्राम पर उन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट ने मुझे बहुत सी यादें दी हैं, उनमें सबसे खास वह पार्टनरशिप है जो मैंने विराट के साथ 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए निभाई थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रेकॉर्ड दर्शक जैसे पागल हो गए थे और हम दोनों ने 96 गेंदों पर 229 रन की शतकीय साझेदारी की थी। इससे भी अहम बात यह कि आरसीबी ने मैच 144 रन से जीता।' 36 वर्षीय पूर्व धुरंधर ने कहा, 'अब हम कोविड-19 महामारी के संकट से घिरे हैं। विराट और मैं, जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते हैं, जो इस समय भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम 2016 में उस खास दिन इस्तेमाल की गई कुछ चीजें नीलामी के लिए रख रहे हैं। इस नीलामी से मिलने वाले फंड सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों के बीच बांटा जाएगा और यह भारत तथा दक्षिण अफ्रीका में काम करने वाले चैरिटी के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा।' डिविलियर्स की पोस्ट को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'अपने दोस्त एबी डि विलियर्स के साथ यह काम करने में मुझे बहुत खुशी हो रही है। सभी जानकारी नीचे दी गई है और बाकी हम आपको बताते रहेंगे।' डि विलियर्स और कोहली के बीच उस मैच में 229 रन की साझेदारी हुई थी। डि विलियर्स ने सिर्फ 52 गेंद पर 129 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के लगाए थे। वहीं कोहली आखिरी ओवर में 55 गेंद पर 109 रन बनाकर आउट हुए थे। आरसीबी ने 3 विकेट पर 248 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात लायंस की टीम 104 रन पर ऑल आउट हो गई।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SboqZ8
No comments:
Post a Comment