नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है। इस वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकारें शिद्दत से काम कर रही हैं और लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं हैं। खेल जगत पर भी इसका असर पड़ा है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने प्रधानमंत्री की तारीफ की है। 44 वर्षीय अख्तर ने हेलो ऐप पर एक वीडियो में कहा, 'लॉकडाउन करना पीएम मोदी का एक बड़ा फैसला है।' उन्होंने साथ ही कहा कि ऐसे मुश्किल समय में इसकी जरूरत भी थी। देखें, करियर में 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले अख्तर ने साथ ही कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसे समय में बेहतर द्विपक्षीय संबंध बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज आयोजित करने से खेल के माध्यम से दोनों देशों के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध बनाए जा सकते हैं। अख्तर ने इससे पहले भी कहा था कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज का आयोजन करना चाहिए लेकिन तब उन्हें कपिल देव, सुनील गावसकर समेत कई दिग्गज हस्तियों ने साफ तौर पर इस प्रस्ताव के खिलाफ बात कही थीं। पूरी दुनिया में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी इस वायरस से जुड़े मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंच गया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3cRinAS
No comments:
Post a Comment