Saturday, April 25, 2020

भारतीय क्रिकेटर के घर चोरी की कोशिश नाकाम

कोलकाताभारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर () ने शनिवार को कहा कि सिलीगुड़ी स्थित उनके पैतृक घर में शुक्रवार को चोरी की कोशिश की गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पास में रहने वाले साहा के चाचा ने चोरी की कोशिश नाकाम कर दी और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसमें लगभग छह बदमाश शामिल थे जो कार से फरार हो गए। साहा अब दक्षिण कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहते है। उन्होंने कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने ऐसी चोरी के बारे में सिर्फ बचपन में सुना है। उम्मीद है पुलिस इस मामले को गंभीरता से देखेगी।’ साहा के बड़े भाई मुंबई में काम करते है जबकि उनके माता-पिता देशव्यापी बंदी (लॉकडाउन) के कारण कोलकाता में उनके साथ फंस गए है। साहा ने कहा, ‘बदमाशों को शायद इसके बारे में पता था। वे शुक्रवार की रात लगभग दो बजे पिछले दरवाजे से घुसे थे।’ उनके घर में सीसीटीवी लगा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2S6CpzD

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9