लंदन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर () ने शनिवार को कहा कि क्रिकेट विश्व कप (World Cup) जीतने के बाद उन्हें जो पदक मिला था वह घर बदलने में कही गुम हो गया। आर्चर ने कहा कि वह इसकी खोज में ‘पागल’ हुए जा रहे हैं। पच्चीस साल के आर्चर ने विश्व कप मे टीम के लिए सबसे ज्यादा 20 विकेट लिए थे। उन्हें फाइनल में सुपर ओवर भी डालने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘मेरा पदक एक तस्वीर के साथ टंगा था लेकिन घर बदलने के बाद वह तस्वीर है लेकिन पदक नहीं मिल रहा है। मैंने पूरा घर छान मारा लेकिन अभी तक यह नहीं मिला।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पदक घर में ही है। मैं उसे ढूंढते-ढूंढते पागल हो रहा हूं लेकिन मिल नहीं रहा है।’ बता दें कि इंग्लैंड टीम ने अपने देश में हुए 2019 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था। यह मैच सुपर ओवर तक गया था, जिसमें बेन स्टोक्स हीरो बने थे। यह पहला मौका था जब क्रिकेट का जनक माना जाने वाला इंग्लैंड वर्ल्ड कप चैंपियन बना था। इस टूर्नमेंट में भारतीय टीम का अभियान सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद समाप्त हो गया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yLKnqR
No comments:
Post a Comment