Sunday, April 26, 2020

पुजारा ने पोस्ट किया फोटो, धवन ने लिए मजे

नई दिल्लीकोरोना से बचाव के तौर पर पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में खेल जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा भी फैमिली के साथ घर पर हैं। उन्होंने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन में सबसे ज्यादा क्या मिस कर रहे हैं। कोरोना के कारण सभी क्रिकेट टूर्नमेंट और लीग स्थगित कर दिए गए हैं। भारत सरकार ने 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाया है और इसी के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में क्रिकेटर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ रहे हैं। पढ़ें, इसी बीच पुजारा ने एक फोटो पोस्ट किया और लिखा, 'लॉकडाउन में जो एक चीज मैं सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं, वह है क्रिकेट फील्ड पर होना।' इस पर भारतीय ओपनर शिखर धवन ने उनकी टांग खिंचाई की। धवन ने इसके रिप्लाई में लिखा, 'सच्ची, हमें तो पता ही नहीं था कि तुम क्रिकेट को मिस कर रहे हो, वाह।' मुरली विजय और उमेश यादव ने भी इस पर रिप्लाई दिए। लॉकडाउन के दौरान पुजारा ने इससे पहले भी अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में तो वह अपनी बेटी के साथ पौधों को पानी देते नजर आ रहे थे। घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पुजारा की कुछ तस्वीरें बीसीसीआई ने भी शेयर की थीं जिनमें वह घर पर समय बिताते दिख रहे थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yNG8vi

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9