Monday, April 27, 2020

घरेलू हिंसा से दुखी धवन, पत्नी संग वीडियो शेयर

नई दिल्लीभारतीय स्टार ओपनर लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की खबरों से आहत हैं। उन्होंने सोमवार को एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह अपनी पत्नी आयशा के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आए। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा कि वह काफी दुखी हैं कि आज भी घरेलू हिंसा के मामले हो रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताकर एंजॉय करता हूं, तो ऐसे में घरेलू हिंसा की खबरें सुनकर काफी निराश हो जाता हूं। दुनिया में अब भी घरेलू हिंसा हो रही है। हमें इसे खत्म करने करने की जरूरत है। एक प्यारी पार्टनरशिप को चुनिए और हिंसा को ना कहिए।' पढ़ें, 47 सेकंड के इस वीडियो में भारतीय ओपनर अपनी पत्नी के साथ पंच प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी पत्नी आयशा और बेटे जोरावर को भी मदद कर रहे हैं। इस पर उनके कई फैंस ने तारीफ की। कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। कुछ क्रिकेटर सोशल मीडिया पर ही अपने फैंस से जुड़ रहे हैं और वीडियो-फोटो शेयर कर रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2W8AZWG

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9