चेन्नईदिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2021 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के छक्के छड़ा दिए। उसने रोमांच की पराकाष्ठा वाले इस मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच में दिल्ली ने पृथ्वी साव के 53 रनों की बदौलत 4 विकेट पर 159 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने विलियमसन के नाबाद 66 रनों के दम पर 7 विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। अब मैच सुपर ओवर में था। जहां हैदराबाद ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर7 रन बनाते हुए 8 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने आखिरी गेंद पर 8 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। सुपर ओवर का रोमांच हैदराबाद (7/0): बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन, बोलर- अक्षर
- पहली गेंद- डेविड वॉर्नर, कोई रन नहीं
- दूसरी गेंद- डेविड वॉर्नर, एक रन
- तीसरी गेंद- केन विलियमसन, चौका
- चौथी गेंद- केन विलियमसन, कोई रन नहीं
- 5वीं गेंद- केन विलियमसन, एक रन लेग बाई
- छठी गेंद- डेविड वॉर्नर, एक रन (दो रन दौड़े थे, लेकिन एक रन शॉर्ट था)
- पहली गेंद- ऋषभ पंत, एक रन
- दूसरी गेंद- शिखर धवन, एक रन लेग बाई
- तीसरी गेंद- ऋषभ पंत, चौका
- चौथी गेंद- ऋषभ पंत, कोई रन नहीं
- 5वीं गेंद- ऋषभ पंत, एक रन लेग बाई
- छठी गेंद- शिखर धवन, एक रन लेग बाई
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3gABMLB
No comments:
Post a Comment