नई दिल्ली कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) सहित की 7 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य कोविड-19 (Covid-19 Positive) जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने सोमवार को बताया कि ये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अपने गृह नगर से साई के बेंगलुरु परिसर में आए थे और प्रोटोकॉल के मुताबिक क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद 24 अप्रैल को सभी का कोरोना वायरस की जांच की गई थी। विज्ञप्ति के मुताबिक, 'महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा पॉजिटिव आने वाली खिलाड़ियों में सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला हैं। इसके अलावा, वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।' उन्होंने बताया, 'सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारियों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे हैं और उन्हें ‘साई एनसीओई’ में क्वारंटीन पर रखा गया है।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3vm0Kmg
No comments:
Post a Comment