Sunday, April 25, 2021

DC vs SRH: दिल्ली और हैदराबाद आमने-सामने, देखें मैच के लाइव अपडेट्स और स्कोर

चेन्नैआईपीएल-2021 के डबल धमाल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली को चार मुकाबलों में अब तक तीन में जीत मिली है तो हैदराबाद को इतने ही मुकाबलों में तीन में हार। हालांकि युवा कप्तान ऋषभ पंत जिस कुशलता से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं उसे देखते हुए अनुभवी डेविड वॉर्नर के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। मैच में दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, लिया पहले बैटिंग का फैसला। विदेशी बनाम देसी होगा मुकाबलायह मुकाबला मुख्य रूप से विदेशी खिलाड़ी बनाम देसी खिलाड़ियों के बीच होगा। दिल्ली का दारोमदार जहां मुख्य रूप से शिखर धवन, पृथ्वी साव, ऋषभ पंत और आर अश्विन पर है वहीं हैदराबाद की उम्मीदें जॉनी बेयरस्टो, वॉर्नर, केन विलियमसन और राशिद खान पर टिकी होंगी। विलियमसन भले ही अब तक एक मैच खेले हैं लेकिन उनके आने से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। हालांकि गेंदबाजी विभाग में हैदराबाद की टीम कमजोर नजर आ रही है। दिल्ली के लिए कागिसो रबाडा, अवेश खान और मार्कस स्टोइनिस लगातार अच्छा कर रहे हैं तो हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार के अलावा संदीप शर्मा, विजय शंकर और सिद्धार्थ कौल कुछ खास नहीं कर सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स वेन्यू : एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नै टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एकादश में अक्षर पटेल को ललित यादव की जगह उतारा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह बायें हाथ के स्पिनर जगदीश सुचित को शामिल किया है। टीमें... सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, विजय शंकर, केदार जाधव, विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, जे सुचित, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी साव, स्टीव स्मिथ, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, आर.अश्विन, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, आवेश खान


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32JvrFt

No comments:

Post a Comment

बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचे शिखर धवन, वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली है जगह

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/Nlgjqk9