अहमदाबाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2021 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का 21वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन मैच में हार के क्रम को तोड़ने के बाद पंजाब किंग्स की टीम केकेआर के खिलाफ जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI) नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सुनील नरेन, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती। पंजाब किंग्स केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, मोइजेज हेनरिक्स, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह। प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली पंजाब ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम हालांकि शुक्रवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर हार के क्रम को तोड़ने में सफल रही। टीम अब शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी जो अपने पिछले चार मैच गंवा चुकी है। पंजाब का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और कप्तान लोकेश राहुल टीम की ओर से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 60 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई जो पांच मैचों में उनका तीसरा अर्धशतक था। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी अच्छी फॉर्म में हैं जबकि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 43 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए जो पंजाब की टीम के लिए अच्छी खबर है। हेड टू हेड ऐसा रेकॉर्ड कुल मैच 27 कोलकाता जीती 18 पंजाब जीती 9
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Pp1tnp
No comments:
Post a Comment